+91 92 58 700 600 info@neodermatologist.com
दाद के कारण  ( daad ka karan ), दाद होने का मुख्य कारण क्या है
8 min read 7352 views 827 likes

दाद क्यों होता है? मुख्य कारण, लक्षण और किसकी कमी से होता है

परिचय


हेलो फ्रेंड्स, मैं डॉ. रुचिर शाह, डर्मेटोलॉजिस्ट हूँ।


क्या आप दाद से परेशान हैं या बार-बार होने वाले दाद (Ringworm) संक्रमण से जूझ रहे हैं? बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि दाद होने का मुख्य कारण क्या है, daad hone ke karan क्या होते हैं और दाद किसके कारण होता है।

इस ब्लॉग में आप विस्तार से जानेंगे दाद होने के कारण, दाद क्यों होता है शरीर में, यह कैसे फैलता है और दाद का इलाज व बचाव के सही तरीके क्या हैं। यदि आपको लंबे समय से दाद की समस्या है या बार-बार ठीक होने के बाद फिर से हो रहा है, तो यह सही जानकारी आपके लिए बहुत ज़रूरी है।


यदि आप चाहें, तो दिए गए लिंक पर क्लिक करके त्वचा विशेषज्ञ से फ्री स्किन कंसल्टेशन या डर्मेटोलॉजिस्ट से ऑनलाइन फ्री कंसल्टेशन भी प्राप्त कर सकते हैं।

कूपन कोड: FPCND100 का उपयोग करके हमारी स्किन डॉक्टर ऑनलाइन कंसल्टेशन फ्री सेवा का बिना किसी शुल्क के लाभ उठाएं।


दाद क्या है (Daad kyu hota hai) और दाद किसकी कमी से होता है?

दाद एक सामान्य लेकिन परेशान करने वाला त्वचा का फंगल संक्रमण है। इसे अंग्रेज़ी में फंगल इन्फेक्शन, रिंगवर्म, टीनिया इन्फेक्शन या कुछ मामलों में जोक इच भी कहा जाता है। नाम से भले ही ऐसा लगे, लेकिन दाद किसी कीड़े (worm) से नहीं होता - बल्कि यह कवक (फंगस) के कारण होने वाला संक्रमण है।

दाद की शुरुआत अक्सर त्वचा पर छोटी लाल फुंसी या गोल चकत्ते से होती है, जो धीरे-धीरे फैलकर बड़ा हो जाता है। प्रभावित जगह पर खुजली, जलन और लालपन महसूस होता है। यदि समय पर सही इलाज न किया जाए, तो यह संक्रमण शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है।

इस ब्लॉग में आप दाद के चरण और उसके लक्षणों के बारे में जानेंगे, साथ ही यह भी समझेंगे कि दाद त्वचा में कैसे फैलता है

मेडिकल रिसर्च के अनुसार, फंगस की लगभग 40 से अधिक प्रजातियाँ दाद होने का कारण बन सकती हैं। पसीना, गंदगी, नमी, संक्रमित व्यक्ति या उसके कपड़ों के संपर्क में आने से दाद आसानी से फैल सकता है - यही वजह है कि बहुत से लोगों में यह बार-बार देखने को मिलता है।

दाद होने के मुख्य फंगल कारण में आमतौर पर 3 प्रकार के होते हैं:

  • ट्राइकोफाइटन - यह फंगस त्वचा, बाल और नाखूनों को संक्रमित करता है और दाद जैसी समस्याएँ पैदा करता है।

  • माइक्रोस्पोरम - यह फंगस मुख्य रूप से त्वचा की ऊपरी सतह और बालों को प्रभावित करता है, खासकर बच्चों में सिर के दाद का कारण बनता है।

  • एपिडर्मोफाइटन - यह फंगस त्वचा की ऊपरी परत और नाखूनों को संक्रमित करता है और शरीर के नमी वाले हिस्सों में खुजली व रैशेज पैदा करता है।


ये कवक ( फंगस ) आपकी त्वचा , विशेष रूप से नम क्षेत्रों पर रह सकते हैं। वे मिट्टी में बीजाणुओं के रूप में भी लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं। कवक ( फंगस ) मनुष्यों में पाच  तरीकों से फैल सकता है

दाद किस कारण होता है? (दाद होने का मुख्य कारण क्या है)

तो चलिए जानते हैं – दाद या फंगल इन्फेक्शन के फैलने के 5 मुख्य कारण कौन-कौन से हैं:

  1. इंसान से इंसान 
  2. प्राणी से इंसान
  3. पसीने और नमी की वजह से 
  4. वस्तु के संपर्क में आने से 
  5. कवक  ( फंगस ) ले जाने वाली मिट्टी के सीधे संपर्क से 

इंसान से इंसान: 

यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति के सीधे संपर्क में आते हैं जिसे दाद है या यदि आप उसकी कंघी या तौलिये, उसके कपडे, चद्दर , रुमाल , उसका खुजली किया हुआ हाथ, मोबाइल जैसी निजी वस्तु से संपर्क होता हैं तो आपको यह संक्रमण हो सकता है। बच्चों में संक्रमण आमतौर पर फंगस वाली वस्तुओं के संपर्क में आने से फैलता है। 

प्राणी से इंसान: 

आप किसी प्राणी जो दाद से संक्रमित है या यहां तक ​​कि उस प्राणी के संपर्क में आने वाली वस्तुओं को छूते है तो आपको दाद हो सकती हैं। बिल्लियाँ और कुत्ते सामान्य इसका स्रोत हैं, लेकिन अन्य प्राणी, जैसे खेतमें रहने वाले प्राणी,फंगल इन्फेक्शन फैला सकते हैं।

पसीने और नमी की वजह से :

अगर आपको पसीना ज्यादा रहता हो, अंदरूनी भाग पसीने और नमी की वजह से गिला रहता हो, गिले कपडे पहन के पूरा दिन घुमने में आ गया हो, आप बारिश में भीगे हो तो आपको पसीने, नमी और गीलेपन की वजह से दाद होती है। यदि आपको दाद पहले हो गई है तो पसीने और नमी का फिरसे ध्यान नहीं रखा है तो भी आपको दाद हो सकती है ।

वस्तु के संपर्क में आना:

यदि आप किसी वस्तु या सतह के संपर्क में आते हैं, जैसे कि टेलीफोन या सार्वजनिक स्नानघर का फर्श, संक्रमित व्यक्ति के कपडे, चादर, तोलिया, रुमाल तो आपको दाद का संक्रमण हो सकता है। वेस्टर्न टॉयलेट का यदि आप उपयोग करते है और कोई व्यक्ति जिसे दाद है उसने उसका उपयोग किया है और बादमे आप उसका उपयोग करते है उसपर बैठते है तो भी दाद आपको हो सकता है।

फंगस वाली मिट्टी के सीधे संपर्क:

फंगस वाली मिट्टी के सीधे संपर्क के बाद मनुष्य और प्राणी को दाद हो सकता है। फंगस वाली मिट्टी दाद का संक्रमण फैला सकती है।

क्या आप दाद से पीड़ित हैं, क्या आप daad hone ke karan जानना चाहते है - जानिए दाद होने के 5 मुख्य कारण क्या है, दाद किसके कारण होता है

अब जब आप जान चुके हैं कि दाद किस कारण होता है, तो जानिए इसे जल्दी ठीक करने और उपचार करने के सबसे असरदार तरीके – हमारी पूरी गाइड पढ़ें: "दाद का इलाज कैसे करें"।

किन लोगों को दाद होने का खतरा ज़्यादा होता है?

आपको फंगल इंफेक्शन या दाद होने की संभावना ज़्यादा होती है अगर:

  • आप गर्म और आर्द्र (humid) जलवायु वाले क्षेत्र में रहते हैं: ज़्यादा पसीना आने और शरीर में नमी रहने से दाद होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप ऐसे वातावरण में रहते हैं, तो जब भी पसीना आए, अपने शरीर के भीतरी हिस्सों को सूखे कपड़े से पोछना आपकी आदत में होना चाहिए।
  • आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) कमज़ोर है: जैसे कि अगर आपको कोई पुरानी बीमारी है या डायबिटीज़ है, जिससे शरीर की प्रतिरक्षा शक्ति कम हो गई है। ऐसे लोगों में दाद बहुत तेज़ी से फैलता है और जल्दी ठीक नहीं होता। ऐसे मामलों में घरेलू उपचार कारगर नहीं होते, और स्किन स्पेशलिस्ट से इलाज करवाना ज़रूरी होता है।
  • अगर आप कोई खेल-कूद या स्पोर्ट्स में हिस्सा लेते हैं: स्पोर्ट्स पर्सन को ज़्यादा पसीना आता है, खासकर शरीर के भीतरी हिस्सों में, जिससे वहां दाद हो सकता है। इसे अंग्रेज़ी में जॉक खुजली कहते हैं। जांघों में होने वाली फंगल खुजली - अंदरूनी भाग की खुजली के इलाज के लिए त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श लें। दाद संक्रमण का एक सामान्य कारण यही होता है। पुरुषों में दाद होने की संभावना महि
  • लाओं की तुलना में अधिक होती है।
  • अगर आपकी आदत है कि आप अपनी निजी चीज़ें जैसे कि तौलिया, कंघा, कपड़े आदि दूसरों के साथ साझा करते हैं।

दाद को फैलने से रोकने के उपाय

दाद एक अत्यधिक संक्रामक स्थिति है और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बहुत आसानी से फैल सकती है। यह आपके शरीर के अन्य भागों में खुजली किया हुआ हाथ छूने से, या फिर किसी और के शरीर पर छूने से भी आसानी से फैल सकता है। इसे और फैलने से बचाने के लिए नीचे बताए गए हाइजीनिक लाइफस्टाइल टिप्स को फॉलो करें:

  • कपडे खुले और कोटन के पहने

अगर आप एसा सोच रहे है की चुस्त कपडे पहनने से या फिर शरीर चुस्त तरीके से ढकने से आपको दाद फैलती नही है, लेकिन ऐसा करने से नमी बंद हो जाती है और उपचार प्रक्रिया धीमी हो जाती है। ढीले कपड़े पहनें, अधिमानतः कोटन या अन्य प्राकृतिक कपड़ों से बने। यह पसीनो को सूखता है और स्थिति को बिगड़ने से रोकता है। इसके अलावा, सुनिश्चित करें कि आप दिन में कम से कम एक बार अपने कपड़े बदलते हैं, क्योंकि एक ही कपड़े को एक दिन से अधिक समय तक पहनने से लक्षण बिगड़ सकते हैं।

  • हर दिन अपनी चादरें बदलें

जैसे आपको हर दिन अपने कपड़े बदलने चाहिए, वैसे ही आपको अपनी बेडशीट और तकिए के कवर को हर दिन बदलना होगा। क्युकी दाद बहुत संक्रामक होता है, इसलिए फंगस आपकी चादरों में स्थानांतरित हो जाते हैं। यदि आप हर रात इन दूषित चादरों में सोते हैं, तो इससे लक्षण बढ़ सकते हैं और संक्रमण आपके शरीर के अन्य भागों में फैल सकता है, साथ ही उन अन्य लोगों में भी जिनके साथ आप अपना बिस्तर शेयर करते हैं।

  • ऐंटिफंगल दवा का प्रयोग करें

अपने शरीर के अन्य हिस्सों में संक्रमण फैलाने से बचने के लिए और लक्षणों को कम करने के लिए, एक ओवर-द-काउंटर, एंटिफंगल दवा का उपयोग करें। केटोकोनाज़ोल, लुलिकोनाजोल, अम्रोल्फिन, इट्राकोनाजोल आदि जैसे दवा की तलाश करें। ये तत्व रोगाणुओं को मारते हैं और इन्फेक्शन को कम करते हैं। शरीर के अन्य हिस्सों के लिए आप ऐंटिफंगल साबुन बार का उपयोग कर सकते हैं। नहाने के बाद अच्छी तरह से सुखा लें और प्रभावित जगह पर ऐंटिफंगल पाउडर या क्रीम लगाएं। जबकि ऐंटिफंगल उत्पाद लक्षणों को काफी कम कर सकते हैं, वे मौखिक दवा की मदद के बिना स्थिति को  पूरी तरह से ठीक नहीं कर सकते हैं।

हमेशा ध्यान रखें:

  • दूसरों को अपनी स्थिति से अवगत कराएं। इससे उन्हें पर्याप्त सावधानी बरतने में मदद मिल सकती है।
  • आप किसी स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर से कंसल्ट करे। वो आपको आपके रोग के बारे में निदान करके आपको सही दवा का कोर्स देंगे।
  • आप स्टेरॉयड जैसे दवा का उपयोग ना करे। इससे आपकी तकलीफ और बढ़ सकती है।

बार-बार होने वाला या पुराना दाद परेशान कर रहा है?क्या आप जानना चाहते है दाद किस कारणों से होती है ?

तो SkinMate – हमारा एआई डर्मेटोलॉजी नर्स आपकी केस हिस्ट्री लेकर तुरंत ऑनलाइन डॉक्टर कंसल्टेशन बुक करने में मदद कर सकता है।

अगर आप दाद (रिंगवर्म) के कारणों से परेशान हैं, तो इंतज़ार न करें -  अब WhatsApp पर SkinMate से तुरंत त्वचा रोग विशेषज्ञ से कंसल्टेशन लें - आपकी AI-चालित डर्मेटोलॉजी नर्स।

Neodermatologist की अन्य सेवाएं:

हम दाद के अलावा और भी कई स्किन प्रॉब्लम का ऑनलाइन इलाज करते हैं. तो हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध अन्य उपचार और ऑनलाइन डर्मेटोलॉजी कंसल्टेशन सेवाएं भी देखें, जैसे: 

बाल झड़ने का इलाज

मुंहासों का इलाज

जनरल स्किन कंसल्टेशन

एक्जिमा का इलाज

खुजली / स्केबीज का इलाज

सोरायसिस का इलाज

पित्ती / अर्टिकेरिया का इलाज

सफेद दाग / विटिलिगो का इलाज

निष्कर्ष

दाद एक जानलेवा बीमारी नहीं है, लेकिन इसका समय पर पहचान करना और तुरंत इलाज शुरू करना बेहद ज़रूरी है। इससे यह संक्रमण शरीर के दूसरे हिस्सों में फैलने से रोका जा सकता है। दाद को पूरी तरह से ठीक करने के लिए स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी होता है। आमतौर पर, डेढ़ से दो महीने तक नियमित रूप से दवा लेने से दाद पूरी तरह से जड़ से मिट जाती है। दाद का कारण (daad ka karan), दाद किसके कारण होती है, दाद किस कारण होता है, dad khaj kaise hota hai या daad khaj khujli hone ka karan – इन सभी चीज़ों से बचना ही दाद से सुरक्षित रहने का सबसे कारगर तरीका है।

धन्यवाद!

लेखक के बारे में:
डॉ. रुचिर शाह
M.B., D.V.D. | पंजीकरण संख्या: G-41460
एक अनुभवी त्वचा विशेषज्ञ और टेली-डर्माटोलॉजी में विशेषज्ञ, वे त्वचा, बाल और नाखून संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ देखभाल प्रदान करते हैं। व्यापक क्लिनिकल अनुभव के साथ, मुँहासे, बाल झड़ना, एक्जिमा, विटिलिगो, हाइव्स, स्कैल्प की समस्याएँ, जॉकी इच, फंगल संक्रमण और अन्य स्थितियों का प्रभावी उपचार करते हैं - सभी सुविधाजनक ऑनलाइन परामर्श के माध्यम से उपलब्ध हैं

Comments

Krushi Vohera

Very informative! I always thought ringworm was just a minor rash, but after reading this I understand the symptoms much better. Knowing when to see a dermatologist makes all the difference in preventing it from spreading.

Chetan Pathak

This blog provides a clear and comprehensive explanation of what causes ringworm, which is often misunderstood. It's great that it also highlights when to seek help from a dermatologist—early consultation can prevent the infection from spreading or getting worse. Very helpful read!"

Post a comment

हमारे त्वचा विशेषज्ञ

Dr. Ruchir Shah - Dermatologist Consultation Online
डॉ. रुचिर शाह

एम.बी.बी.एस., डी.वी.डी.

Dr. Karma Patel
डॉ. कर्म पटेल

एम.बी. एम.डी.

Dr. Kishan Ninama
डॉ. किशन निनामा

एम.डी. (त्वचा एवं वी.डी.)

Dr. Sachin Prajapati
डॉ. सचिन प्रजापति

एम.बी.बी.एस., डी.डी.वी.एल.

हमारी ऑनलाइन कंसल्टेशन सेवाएं
Online Hair Loss & Hair Fall Treatment Consultation With Dermatologist
ऑनलाइन हेयर (बालों का उपचार ) ट्रीटमेंट कंसल्टे

बाल झड़ना या डैंड्रफ की परेशानी है? चिंता मत करें – अब मदद सिर्फ एक क्लिक दूर है!...

अधिक जाने
Online Inner Part Itching or Fungal Jock Itch Treatment Online by an expert dermatologist.
अंदरूनी भाग की खुजली का इलाज

दाद या खुजली वाली त्वचा से परेशान हैं? भरोसेमंद स्किन एक्सपर्ट्स से सही इलाज अब घर बैठे पाएं।...

अधिक जाने
Online Skin Consultation By Top Skin Specialist
जनरल स्किन कंसल्टेशन

एग्जिमा, स्कैल्प सोरायसिस, सफेद दाग (विटिलिगो), पित्ती या स्केबीज़ से जूझ रहे हैं? पाएं त्वचा रोग तज्ञ से...

अधिक जाने
Online Acne or pimple treatment from a  dermatologist
मुँहासे (एक्ने) का ऑनलाइन उपचार

पिंपल्स या बार-बार एक्ने हो रहे हैं? क्या आप पिम्पल / मुहासे से परेशान है ? घबराएं नहीं...

अधिक जाने

प्रशंसा

हमारे पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट के असली और असरदार नतीजे
पहले और बाद

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

संक्रमित तौलिया, कपड़े, कंघी, जिम उपकरण और साझा बिस्तर की चादरें दाद फैलाने के सामान्य स्रोत हैं।

साफ-सफाई की कमी से दाद होने का खतरा बढ़ता है, लेकिन यह अकेला कारण नहीं है। साफ-सुथरे व्यक्ति भी संक्रमित फंगस या पालतू जानवरों के संपर्क में आने से दाद का शिकार हो सकते हैं।

गर्म और आर्द्र मौसम में रहने वाले लोग, खिलाड़ी, बच्चे, मधुमेह रोगी और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों को दाद होने का अधिक खतरा रहता है।

 हाँ, अत्यधिक पसीना त्वचा पर नमी बनाए रखता है, जिससे फंगस को पनपने का मौका मिलता है और दाद हो सकता है।

दाद एक फंगल संक्रमण है, बैक्टीरियल नहीं। यह नमी वाली जगहों पर तेजी से फैलता है और बहुत संक्रामक होता है।

दाद के कारणों में नमी, साफ-सफाई की कमी, संक्रमित व्यक्ति या जानवरों से संपर्क और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली शामिल हैं। इसके इलाज में लुलिकोनाजोल जैसी एंटीफंगल क्रीम और इट्राकोनाजोल जैसी मौखिक दवाएं शामिल हैं।

दाद एक फंगल संक्रमण है जो डर्मेटोफाइट नामक फंगस के कारण होता है। यह त्वचा, सिर या नाखूनों को प्रभावित करता है और संक्रमित त्वचा, पालतू जानवरों, सतहों या मिट्टी के संपर्क से फैलता है।

आप अपनी कंसल्टेशन आसानी से बुक कर सकते हैं, बस व्हाट्सएप पर +91 70 69 100 072 पर SkinMate से चैट शुरू करके और सरल स्टेप्स को फॉलो करके। 

केवल एक “Hi” भेजें और अपनी कंसल्टेशन यात्रा शुरू करें।

SkinMate आपके लिए करेगा:

1. आपकी मेडिकल हिस्ट्री लेगा

2. स्टेप-बाय-स्टेप कंसल्टेशन बुक करने में मदद करेगा

3. हमारे डर्मेटोलॉजिस्ट को आपका केस रिव्यू करने और आपके लिए एक पर्सनलाइज़्ड ट्रीटमेंट प्लान तैयार करने में मदद करेगा

4. आपकी दवाओं और ट्रीटमेंट्स के बारे में मार्गदर्शन देगा

5. 24/7 किसी भी स्किन से जुड़ी क्वेरी में तुरंत सहायता करेगा

अगर आपकी कंसल्टेशन प्रक्रिया पहले से चल रही है और आप कभी भी उसी चैट पर वापस आते हैं, तो बस “Hi” लिखें। SkinMate अपने आप आपके पिछले जवाबों को रिट्रीव कर लेगा और वहीं से आगे बढ़ेगा, जिससे आप अपनी मेडिकल प्रश्नावली को बिना दोहराए आसानी से पूरा कर सकेंगे।

अगर आप नई कंसल्टेशन शुरू करना चाहते हैं, तो बस “Restart” लिखें। एक नई बातचीत शुरू होगी इस संदेश से: “नियो डिजिटल स्किन क्लिनिक में आपका स्वागत है”

अगर आपको लॉगिन एरर, पेमेंट से जुड़ी समस्या, फोटो अपलोड करने में दिक्कत, SkinMate के साथ चैट करने में परेशानी, या व्हाट्सएप चैट के दौरान सही जानकारी न मिल रही हो और आप कन्फ्यूज़ हों, तो तुरंत हमारी सपोर्ट टीम को +91 92 58 700 600 पर कॉल करें।

साथ ही, यदि आपने दवाइयाँ खरीदी हैं और ट्रैकिंग आईडी, पार्सल कब तक पहुँचेगा, अपनी दवा कहाँ तक पहुँची है यह जानने, या दवा की खरीद व प्राप्ति से जुड़ी किसी भी अन्य समस्या का समाधान चाहिए, तो इसके लिए भी आप हमारी सपोर्ट टीम से तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

दाद सीधे किसी एक विटामिन की कमी से नहीं होता, लेकिन कमजोर इम्यूनिटी, विटामिन D की कमी और खराब पोषण दाद को बार-बार होने का कारण बन सकते हैं।