+91 92 58 700 600 info@neodermatologist.com
दाद का तुरंत इलाज - dad ya dinai ko kaise theek kare - विशेषज्ञ सलाह डॉ. रुचिर शाह गाइड
14 min read 34414 views 1873 likes

दिनाय कैसे ठीक करें (Dinai Kaise Thik Kare): 7 तरीके और विशेषज्ञ सलाह

परिचय

  • क्या आप दिनाय की खुजली, लालिमा और जलन से परेशान हैं?
  • क्या दाद बार-बार होता है या हफ्तों तक ठीक नहीं हो रहा?
  • जानना चाहते हैं कि दाद का तुरंत इलाज कैसे किया जाए?

आप अकेले नहीं हैं। भारत में 10-15% लोग फंगल संक्रमण (दाद, दिनाय, खाज) से जूझते हैं।

दाद (Ringworm) एक आम फंगल स्किन इंफेक्शन है जो जांघों, नितंबों, चेहरे और शरीर के अन्य गर्म-नम हिस्सों पर होता है। यह जानलेवा नहीं है, लेकिन बिना सही इलाज के यह हफ्तों और कभी-कभी सालों तक बना रह सकता है।

NeoDermatologist के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. रुचिर शाह और डॉ. कर्म पटेल ने इस ब्लॉग में दाद को जड़ से खत्म करने के 7 ऐसे तरीके बताए हैं जो क्लिनिकली प्रमाणित हैं और वास्तव में काम करते हैं।

इस ब्लॉग में आप जानेंगे:

  • दाद का तुरंत इलाज कैसे करें
  • दाद को जड़ से खत्म करने की दवा कौन सी है
  • dad ya dinay ko kaise theek karen - घर पर और डॉक्टर की मदद से
  • पुराना और भयंकर दाद कैसे ठीक होता है

NeoDermatologist पर आप घर बैठे ऑनलाइन डर्मेटोलॉजिस्ट कंसल्टेशन के माध्यम से दाद का सटीक डायग्नोसिस और सुरक्षित इलाज प्राप्त कर सकते हैं। हमारे अनुभवी स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. रुचिर शाह और डॉ. कर्म पटेल दाद सहित सभी फंगल संक्रमणों के उपचार में विशेषज्ञ हैं। 

⭐⭐⭐⭐⭐ 4.9 रेटिंग | सर्टिफाइड डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा 12,000+ ऑनलाइन कंसल्टेशन पूरे 

हमारी डर्मेटोलॉजी टीम द्वारा मेडिकली रिव्यूड ब्लॉग में विस्तार से जानें: दाद का इलाज कैसे करें, दाद को कैसे ठीक करें (dad ko kaise theek karen, dinai kaise thik kare) और ऑनलाइन दाद का तुरंत इलाज के सही विकल्प।

दाद क्या है और इसका इलाज क्या है?

दाद (Ringworm), नाम से भले ही यह किसी कीड़े के कारण लगता हो, लेकिन वास्तव में यह एक फंगल स्किन इंफेक्शन है, जिसे डर्माटोफाइटोसिस (Dermatophytosis) कहते हैं। यह फंगस आमतौर पर शरीर के गर्म और नम हिस्सों जैसे जांघों, अंडरआर्म्स, और नितंबों में पनपता है, और यह संक्रमित व्यक्ति से त्वचा के संपर्क या तौलिया, कपड़े, बिस्तर आदि साझा करने से फैल सकता है।

क्या आप जानना चाहते हैं दाद का इलाज कैसे करें (dad ko kaise theek karen) और इसे पूरी तरह ठीक कैसे करें?

दाद का सबसे भरोसेमंद इलाज है एंटी-फंगल ट्रीटमेंट - जिसमें क्रीम (cream)और कई बार टेबलेट (tablet) शामिल होती हैं। लेकिन इसे पूरी तरह ठीक करने के लिए अच्छी पर्सनल हाइजीन, दोबारा संक्रमण से बचाव और पूरा इलाज कोर्स पूरा करना जरूरी है, भले ही लक्षण जल्दी कम हो जाएं।

दाद को जड़ से खत्म करने और फिर से लौटने से रोकने के लिए नियमित इलाज और त्वचा की उचित देखभाल बहुत जरूरी है।

दाद के लक्षण और आमतौर पर होने वाले स्थान:

1. लाल,गोल और खुजलीदार चकत्ते
2. त्वचा का फटना या छिलना
3. बढ़ते आकार के रिंग जैसे पैच
4. आमतौर पर यह ग्रोइन (जांघ के अंदर), नितंब, जांघ, पैर (एथलीट्स फुट), और चेहरे पर होता है

यदि आपको दाद (Ringworm) के ये लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो इलाज के दौरान होने वाली सामान्य गलतियों से बचना बहुत जरूरी है, क्योंकि ये संक्रमण को और बिगाड़ सकती हैं। दाद के इलाज में होने वाली 8 सबसे आम गलतियों के बारे में हमारी विस्तृत गाइड पढ़ें।

क्या आपको चेहरे या प्राइवेट हिस्सों में दाद का इलाज चाहिए? तो अभी हमारे डर्मेटोलॉजिस्ट से परामर्श लें और पाएं आपके लिए व्यक्तिगत समाधान। 

क्या आप रिंगवर्म विशेषज्ञ, ऑनलाइन दाद (रिंगवर्म) का तुरंत इलाज उपचार, या चेहरे या निजी अंगों पर दाद के लिए ऑनलाइन त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श ढूँढ रहे हैं? आप हमारे ऑनलाइन डर्माटोलॉजी कंसल्टेशन प्लेटफ़ॉर्म पर सीधे हमारे त्वचा विशेषज्ञों से बात करके अपना व्यक्तिगत समाधान पा सकते हैं।

दाद को जड़ से खत्म करने के 7 डॉक्टर-अनुमोदित तरीके

दाद के इलाज में सिर्फ क्रीम लगाना काफी नहीं होता। इसे पूरी तरह ठीक करने और दोबारा होने से रोकने के लिए एक पूरी स्ट्रेटजी चाहिए। यहां वे 7 तरीके हैं जो हमारे डर्मेटोलॉजिस्ट हर मरीज को सुझाते हैं:

1. काउंसलिंग: दाद संक्रमण का असली कारण समझें


दाद संक्रमण (Ringworm Infection) डर्माटोफाइट नामक फंगस के कारण होता है, जो त्वचा, बाल और नाखूनों पर पनपता है। यह फंगल संक्रमण मुख्यतः किसी संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से होता है या उसके उपयोग की वस्तुओं जैसे तौलिया, बेडशीट, कंघा, कपड़े आदि के संपर्क में आने से फैल सकता है। 
यह आमतौर पर जांघों के बीच (टीनिया क्रूरिस) और नितंबों पर विकसित होता है और अत्यधिक नमी और पसीने के कारण शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकता है। खराब स्वच्छता और गर्म व नम वातावरण इस संक्रमण के बढ़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

2. दाग यह कैसे विकसित होता है?

दाद की शुरुआत आमतौर पर एक छोटे गोल दाग से होती है, जो समय के साथ धीरे-धीरे फैलता है और रिंग जैसी आकृति बनाता है, जिसमें खुजली होती है। यह शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है। यहाँ क्लिक करें और पढ़ें: फंगल इन्फेक्शन त्वचा में कैसे विकसित होता है!

3. सावधानी और स्वच्छता:

दाद को जड़ से खत्म करने के लिए स्वच्छता सबसे महत्वपूर्ण है। फफूंद नम, गर्म और गंदे वातावरण में पनपता है।

  • प्रभावित क्षेत्र को दिन में 2-3 बार साफ पानी से धोएं
  • पूरी तरह सूखाएं (ड्रायर का उपयोग करें अगर आवश्यक हो)
  • कपड़े, तौलिए और चादरें रोज धोएं (गर्म पानी में)
  • नाखून को छोटा रखें (खरोंच से बचने के लिए)
  • साझा तौलिए, कंघे, नाइलफ़ाइल आदि का उपयोग न करें
यह महत्वपूर्ण है कि घरवाले भी संक्रमण से बचें।

4. दाग के इलाज का कोर्स पूरा करना:

यदि आप पुराना दाद कैसे ठीक करें से जूझ रहे हैं, तो दीर्घकालीन प्रबंधन जरूरी है:
  • नियमित रूप से डॉक्टर के साथ चेक-अप करवाएं
  • निर्धारित दवाओं को पूरे कोर्स तक लें (भले ही राहत मिल जाए)
  • त्वचा की नमी नियंत्रित रखें
  • एंटीफंगल पाउडर या पारस्परिक क्रीम का उपयोग करें
  • नियमित रूप से त्वचा की जांच करें नए संक्रमण के लिए
पुराना दाद को पूरी तरह ठीक होने में 4-6 सप्ताह तक लग सकते हैं।

डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा बताए गए दाद के इलाज को पूरा करना बेहद जरूरी है। दवा बंद करने की गलती न करें, भले ही लक्षण पहले ठीक हो जाएं। पूरा कोर्स करें – जिसमें ओरल मेडिकेशन (टेबलेट) और टॉपिकल मेडिकेशन (क्रीम) दोनों शामिल हों। इससे रिलेप्स (फिर से होना), रिकरेंस (बार-बार होना) और ड्रग रेजिस्टेंट स्ट्रेन्स (दवा का असर न होना) की संभावना को रोका जा सकता है।

5.भाई-बहनों का एक साथ इलाज:


अगर परिवार में एक व्यक्ति को दाद है, तो जरूरी है कि जिन अन्य सदस्यों को भी दाद के लक्षण हैं, उनका भी साथ में इलाज हो। क्योंकि फंगल इन्फेक्शन आसानी से व्यक्तिगत वस्तुओं को साझा करने से एक-दूसरे में फैल सकता है।
सभी का एक साथ इलाज करने से संक्रमण को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। यहाँ क्लिक करें: फंगल इन्फेक्शन में फैमिली मैनेजमेंट की ज़रूरत – एक विस्तृत गाइड!

6. डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा सुझाई एंटीफंगल दवाएं - क्रीम और टैबलेट

  • टॉपिकल एंटीफंगल क्रीम (हल्के मामलों में)

शुरुआती या सीमित संक्रमण के लिए निम्न एंटीफंगल क्रीम का उपयोग किया जाता है:

1. क्लोट्रिमाज़ोल (Clotrimazole)
2. टर्बिनाफाइन (Terbinafine)
3. मिकोनाज़ोल (Miconazole)

  • ओरल एंटीफंगल टैबलेट (गंभीर या बार-बार होने वाले मामलों में) 

यदि संक्रमण ज्यादा फैल गया हो, बार-बार हो रहा हो, या क्रीम से ठीक न हो रहा हो, तो डॉक्टर ये दवाएं दे सकते हैं:

1. फ्लुकोनाज़ोल (Fluconazole)
2. ग्रिसीओफुल्विन (Griseofulvin)

ये दवाएं शरीर के अंदर से फंगस को खत्म करती हैं और आमतौर पर कुछ हफ्तों तक डॉक्टर की निगरानी में ली जाती हैं।

महत्वपूर्ण: बाजार में मिलने वाली स्टेरॉयड मिश्रित क्रीम (जैसे Betamethasone + Clotrimazole) दाद को शुरू में ठीक लगाती हैं, लेकिन लंबे समय में फंगल इंफेक्शन को और बिगाड़ देती हैं। बिना डॉक्टर की सलाह ऐसी क्रीम का उपयोग न करें।

7. यह समझना जरूरी है कि क्या दाद संक्रामक है

हाँ, दाद एक अत्यधिक संक्रामक फंगल संक्रमण है जो सीधे और अप्रत्यक्ष संपर्क दोनों से फैल सकता है। यह संक्रमित व्यक्ति के साथ त्वचा से त्वचा के संपर्क में आने से, तौलिया, कपड़े या बिस्तर जैसी व्यक्तिगत चीजें साझा करने से, और यहां तक कि संक्रमित पालतू जानवरों या दूषित सतहों के संपर्क में आने से भी फैल सकता है। दाद तब तक संक्रामक रहता है जब तक सही एंटीफंगल उपचार शुरू नहीं हो जाता। हालांकि, इलाज शुरू होने के लगभग 48 घंटों के भीतर इसके फैलने का खतरा कम होने लगता है, लेकिन पूरी तरह ठीक होने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं।

दाद को कैसे ठीक करें और इसके फैलाव को रोकने के लिए:

1. व्यक्तिगत चीजें साझा करने से बचें
2. प्रभावित जगह को साफ और सूखा रखें
3. हाथों की साफ-सफाई का ध्यान रखें
4. डॉक्टर द्वारा बताए गए पूरे इलाज को पूरा करें

दाद का इलाज कैसे करें - दाद क्या है और इसका इलाज क्या है?

दाद संक्रमण का समाधान ढूंढ रहे हैं? हम आपकी मदद कर सकते हैं


अगर आपको जांघों के अंदर, ग्रोइन या संवेदनशील हिस्सों में खुजली या जलन महसूस हो रही है और आप समझ नहीं पा रहे हैं कि दाद का इलाज कैसे करें?, तो आप अकेले नहीं हैं। कई लोग दाद संक्रमण (Ringworm Infection) से परेशान रहते हैं, खासकर जब यह चेहरे या शरीर के अंदरूनी हिस्सों जैसे कठिन स्थानों पर हो। चाहे आप दाद संक्रमण का असरदार इलाज, dad ko kaise theek karen, घर पर जल्दी दाद का इलाज, या चेहरे पर दाद के लिए विशेषज्ञ सलाह चाहते हों - हमारी ऑनलाइन डर्मेटोलॉजिस्ट कंसल्टेशन सेवा से आप घर बैठे विशेषज्ञ देखभाल प्राप्त कर सकते हैं।

डर्मेटोलॉजिस्ट से कंसल्ट करने के लिए दाद संक्रमण के इलाज के स्टेप्स


हमारे विशेषज्ञ स्किन डॉक्टर, डॉ. रुचिर शाह और डॉ. कर्म पटेल, दाद का प्रभावी इलाज और लंबे समय तक राहत के लिए निम्नलिखित उपचार प्रक्रिया की सलाह देते हैं:

1. ऑनलाइन डर्मेटोलॉजिस्ट से कंसल्ट करें


सेल्फ ट्रीटमेंट शुरू करने से पहले किसी सर्टिफाइड विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। Neodermatologist पर हमारी ऑनलाइन कंसल्टेशन सेवा तेज़, विश्वसनीय और कई मामलों में मुफ्त भी उपलब्ध है।

2. दवाओं की शुरुआत करें – ओरल और टॉपिकल


अधिकतर मामलों में:
1. ओरल एंटीफंगल दवाएं: इट्राकोनाज़ोल, फ्लुकोनाज़ोल, टरबिनाफ़िन, ग्रिसीओफुलविन
2. टॉपिकल क्रीम्स (लगाने वाली दवाएं): केटोकोनाज़ोल, लुलिकोनाज़ोल, अमोरोलीन, ऑक्सिकोनाज़ोल

इनका चयन संक्रमण की गंभीरता और स्थान के अनुसार किया जाता है। आपका डर्मेटोलॉजिस्ट आपको बताएगा कि सबसे असरदार दाद की क्रीम कैसे लगाएं या टेबलेट कैसे लें।

दाद की दवा (Dad Ki Dawa) दाद की क्रीम, टैबलेट और कैप्सूल के बारे में अधिक जानकारी जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

3. अच्छी स्वच्छता का पालन करें


1. हमेशा ढीले, सूती कपड़े पहनें
2. तौलिया, अंडरगारमेंट्स और निजी वस्तुएं साझा न करें
3. त्वचा को, विशेष रूप से शरीर के अंदरूनी हिस्सों को, सूखा रखें

केस स्टडी: दाद के सफल इलाज का वास्तविक परिणाम

मरीज का नाम: आरव मेहता
उम्र: 24 वर्ष
समस्या: लगभग 3 महीनों से हाथ (फोरआर्म) पर लगातार दाद का संक्रमण

1. लक्षण: मरीज को तेज खुजली, लालिमा, जलन और हाथ पर गोल आकार का बड़ा फंगल इन्फेक्शन था, जिसके किनारे लाल और उभरे हुए थे तथा त्वचा पर स्केलिंग दिखाई दे रही थी। कई ओवर-द-काउंटर क्रीम इस्तेमाल करने के बावजूद संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ता गया।

2. उपचार और परिणाम: ऑनलाइन कंसल्टेशन के बाद, डॉ. रुचिर शाह ने इस समस्या को फंगल इन्फेक्शन (दाद / टिनिया कॉर्पोरिस) के रूप में डायग्नोज किया और 45 दिनों के लिए पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान दिया, जिसमें ओरल एंटीफंगल दवाएं, एंटीफंगल क्रीम और सख्त हाइजीन उपाय शामिल थे।
ऑनलाइन दाद के इलाज के पहले और बाद के परिणाम

Severe ringworm infection before online consultation - Dad ka bada fungal infection (ringworm) with redness, itching, and circular rash on the hand

After online ringworm treatment result - Dad ka fungal infection (ringworm) completely cured with clear and healthy skin recovery

सही इलाज और स्किन केयर गाइडेंस के साथ दाद पूरी तरह ठीक हो गया, लालिमा काफी कम हो गई और त्वचा स्वस्थ रूप से रिकवर हो गई। यह केस स्टडी दिखाती है कि जल्दी पहचान, सही एंटीफंगल ट्रीटमेंट और सेल्फ-मेडिकेशन से बचकर दाद को जल्दी कैसे ठीक किया जा सकता है।

मरीजों के वास्तविक इलाज के परिणाम देखें
हमारे पहले और बाद के परिणाम देखें और जानें कि त्वचा संबंधी दाद सहित विभिन्न समस्याओं में ऑनलाइन डर्मेटोलॉजिस्ट कंसल्टेशन के बाद मरीजों में किस तरह के बदलाव देखे गए। ऑनलाइन डर्मेटोलॉजी कंसल्टेशन के माध्यम से अपने त्वचा संबंधी समस्या के लिए विशेषज्ञ सलाह प्राप्त करें।

क्या आप जानना चाहते हैं कि दाद का इलाज कैसे किया जाता है (dad ko kaise theek karen)?


हमारा रिंगवर्म ट्रीटमेंट वीडियो देखें – जिसमें पूरे इलाज की प्रक्रिया बताई गई है।


फ्री ऑनलाइन डर्मेटोलॉजिस्ट कंसल्टेशन के बारे में अधिक जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें: डर्मेटोलॉजिस्ट से फ्री दाद कंसल्टेशन पाएं


क्या आपको अन्य स्किन या हेयर समस्याएं भी हैं?

हम सिर्फ पिंपल्स या मुंहासों का इलाज ही नहीं करते, बल्कि हेयर फॉल ट्रीटमेंट, एक्ने ट्रीटमेंट ऑनलाइन, और जनरल स्किन कंसल्टेशन जैसी कई विशेष सेवाएं प्रदान करते हैं।


हम अंदरूनी भाग की खुजली का इलाज, एक्जिमा (Eczema), खुजली या स्केबीज (Scabies), सोरायसिस (Psoriasis), पित्त या एलर्जी वाली स्किन रैश अर्टिकेरिया ( Urticaria), मेलाज्मा का उपचार - Melasma Ka Ilaj, स्किन केयर ट्रीटमेंट ऑनलाइन और सफेद दाग विटिलाइगो  ( Vitiligo) जैसी स्किन प्रॉब्लम्स का इलाज करते हैं। जैसे त्वचा रोगों के लिए भी टारगेटेड ट्रीटमेंट देते हैं। हमारी ऑनलाइन कंसल्टेशन सेवा से आप घर बैठे विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह ले सकते हैं।


घर पर दाद का इलाज कैसे करें (dad ko kaise theek karen)?


हल्के दाद संक्रमण को आप घर पर भी ठीक कर सकते हैं - बशर्ते कि यह ऑनलाइन डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के तहत हो। दवाओं वाली एंटीफंगल क्रीम का उपयोग करें और प्रभावित जगह को सूखा रखें, ताकि फंगल संक्रमण फैलने से रोका जा सके और त्वचा तेजी से ठीक हो सके। कुछ फंगल त्वचा संक्रमण घरेलू उपचार राहत दे सकते हैं, लेकिन केवल उन्हीं पर निर्भर नहीं रहना चाहिए - सही निदान और इलाज के लिए त्वचा रोग विशेषज्ञ या मेरे पास के त्वचा विशेषज्ञ से कंसल्टेशन लेना आवश्यक है।

 

ध्यान दें: अगर दाद ठीक दिख रहा हो तब भी दवा बंद न करें। यही दाद दोबारा होने से बचाने का सबसे जरूरी तरीका है।


बार-बार होने वाला या पुराना दाद परेशान कर रहा है?

तो SkinMate – हमारा एआई डर्मेटोलॉजी नर्स आपकी केस हिस्ट्री लेकर तुरंत ऑनलाइन डॉक्टर कंसल्टेशन बुक करने में मदद कर सकता है।


दाद या अन्य त्वचा समस्याओं से परेशान हैं? अब WhatsApp पर तुरंत त्वचा रोग विशेषज्ञ से कंसल्टेशन लें - आपकी AI-चालित डर्मेटोलॉजी नर्स।


अब भी कोई सवाल है या व्यक्तिगत सलाह चाहिए?


अगर आप सोच रहे हैं कि दाद का इलाज जल्दी और असरदार तरीके से कैसे करें(dad ko kaise theek karen), तो इंतजार न करें।


Neodermatologist पर हमारे ऑनलाइन डर्मेटोलॉजिस्ट कंसल्टेशन से जुड़ें और पाएं सटीक डायग्नोसिस और पूरा ट्रीटमेंट प्लान।


1. क्लिनिक जाने की जरूरत नहीं

2. घर बैठे विशेषज्ञ सलाह

3. किफायती और प्राइवेट

4. कुछ ही हफ्तों में साफ़ परिणाम


आपकी त्वचा को चाहिए विशेषज्ञ देखभाल – सही इलाज अभी पाएं।


इस पृष्ठ को अंग्रेजी में पढ़ें → How to Treat Ringworm at Home: Dermatologist-Approved Tips for Quick Relief 


धन्यवाद।



लेखक के बारे में:
डॉ. रुचिर शाह
M.B., D.V.D. | पंजीकरण संख्या: G-41460
एक अनुभवी त्वचा विशेषज्ञ और टेली-डर्माटोलॉजी में विशेषज्ञ, वे त्वचा, बाल और नाखून संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ देखभाल प्रदान करते हैं। व्यापक क्लिनिकल अनुभव के साथ, मुँहासे, बाल झड़ना, एक्जिमा, विटिलिगो, हाइव्स, स्कैल्प की समस्याएँ, जॉकी इच, फंगल संक्रमण और अन्य स्थितियों का प्रभावी उपचार करते हैं - सभी सुविधाजनक ऑनलाइन परामर्श के माध्यम से उपलब्ध हैं

Comments

Shivchran

Dag

Akhilesh chandravanshi

Lal daag Dard Jo khujali karti hai

Renu

Bhut tej khuli h aarma nhi hota

Bhargav Dhameliya

Dhadhar ka ilaj Kise kare

dhrumi desai

Very informative blog! Learned how ringworm (fungal infection) spreads and how to treat it with antifungal creams and proper hygiene. Loved the practical tips and the free online skin consultation offer by Neodermatologist.com. Perfect for anyone looking for ringworm treatment at home!

Digma Parmar

मेरे बेटे को पिछले 10 दिनों से दाद की शिकायत है। क्या आप ऑनलाइन सलाह दे सकते हैं? आपकी वेबसाइट पर डॉक्टर से कैसे संपर्क करें?

Jinal Limbachiya

This blog has helped me enhance my knowledge for ringworm and its treatment. I would like to thank the team of doctors.

Post a comment

हमारे त्वचा विशेषज्ञ

हमारी ऑनलाइन कंसल्टेशन सेवाएं
Online Hair Loss & Hair Fall Treatment Consultation With Dermatologist
ऑनलाइन हेयर (बालों का उपचार ) ट्रीटमेंट कंसल्टे

बाल झड़ना या डैंड्रफ की परेशानी है? चिंता मत करें – अब मदद सिर्फ एक क्लिक दूर है!...

अधिक जाने
Online Inner Part Itching or Fungal Jock Itch Treatment Online by an expert dermatologist.
अंदरूनी भाग की खुजली का इलाज

दाद या खुजली वाली त्वचा से परेशान हैं? भरोसेमंद स्किन एक्सपर्ट्स से सही इलाज अब घर बैठे पाएं।...

अधिक जाने
Online Acne or pimple treatment from a  dermatologist
मुँहासे (एक्ने) का ऑनलाइन उपचार

पिंपल्स या बार-बार एक्ने हो रहे हैं? क्या आप पिम्पल / मुहासे से परेशान है ? घबराएं नहीं...

अधिक जाने

प्रशंसा

मरीजों के इलाज से पहले और बाद के वास्तविक परिणाम

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

रिंगवॉर्म, जिसे टीनिया भी कहा जाता है, एक त्वचा संक्रमण है जो फंगल इंफेक्शन के कारण होता है। यह आमतौर पर त्वचा, बालों और नाखूनों में होता है। इसका कारण कोई कीड़ा नहीं बल्कि डर्माटोफाइट्स नामक फंगस होती हैं, जो गर्म और नम जगहों में तेज़ी से फैलती हैं। स्वस्थ त्वचा बनाए रखने और संक्रमण से बचने के लिए अच्छी हाइजीन रखें और अगर लक्षण दिखें तो समय रहते इलाज कराएं।
रिंगवॉर्म को फैलने से रोकने के लिए अच्छी स्वच्छता बनाए रखें। बार-बार हाथ धोएं, तौलिया या कपड़े जैसे निजी सामान किसी के साथ साझा न करें, और उन वस्तुओं को साफ रखें जो संक्रमण के संपर्क में आई हो सकती हैं। अगर घर में एक से ज़्यादा लोग संक्रमित हैं, तो सभी का एक साथ इलाज कराना जरूरी है ताकि दोबारा संक्रमण न हो।
अक्सर रिंगवॉर्म खुद-ब-खुद ठीक नहीं होता, बल्कि इलाज न करने पर ये और फैलता है। अगर आपको लगता है कि आपको रिंगवॉर्म है, तो इसे अनदेखा न करें। जल्दी पहचान और एंटीफंगल दवाओं से इलाज जरूरी है। अगर क्लिनिक जाना संभव न हो तो, रिंगवॉर्म के लिए ऑनलाइन डर्मेटोलॉजिस्ट कंसल्टेशन से भी प्रभावी और तेज़ इलाज मिल सकता है।
रिंगवॉर्म डर्माटोफाइट फंगस के कारण होता है, जो गर्म और नम वातावरण में तेजी से बढ़ते हैं। यह संक्रमण निम्नलिखित तरीकों से फैलता है:
 1. संक्रमित व्यक्ति या जानवर के सीधे संपर्क में आने से।
 2. कपड़े, तौलिया, बिस्तर जैसी निजी चीज़ें साझा करने से।
 3. गीले सार्वजनिक स्थानों जैसे स्विमिंग पूल या लॉकर रूम में नंगे पैर चलने से।
हाँ, अगर इलाज पूरा न किया जाए या स्वच्छता का ध्यान न रखा जाए, तो रिंगवॉर्म दोबारा हो सकता है। कई बार लक्षण खत्म होने के बाद भी फंगस पूरी तरह से खत्म नहीं होती। इसलिए, डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा दी गई दवाओं और निर्देशों का पालन अंत तक करें। दोबारा संक्रमण से बचने के लिए त्वचा को साफ और सूखा रखें, निजी चीज़ें साझा न करें, और अगर रिंगवॉर्म बार-बार हो रहा है तो ऑनलाइन स्किन कंसल्टेशन सेवाएँ जरूर लें।
आप हमारी वेबसाइट पर रिंगवॉर्म और अन्य स्किन और हेयर से जुड़ी समस्याओं, उनके इलाज और SkinMate – हमारी AI-पावर्ड डर्मेटोलॉजी नर्स – के ज़रिए कैसे बेहतर इलाज मिल रहा है, इस पर विस्तृत ब्लॉग्स पढ़ सकते हैं। हम नियमित रूप से त्वचा रोग, और स्किन केयर टिप्स से जुड़े आर्टिकल्स साझा करते हैं ताकि आप जानकारी में अपडेट रहें और बेहतर निर्णय ले सकें।

आप अपनी कंसल्टेशन आसानी से बुक कर सकते हैं, बस व्हाट्सएप पर +91 78 74 371 382 पर चैट शुरू करके और सरल स्टेप्स को फॉलो करके। 

केवल एक “Hi” भेजें और अपनी कंसल्टेशन यात्रा शुरू करें।

व्हाट्सएप आपके लिए करेगा:

1. आपकी मेडिकल हिस्ट्री लेगा

2. स्टेप-बाय-स्टेप कंसल्टेशन बुक करने में मदद करेगा

3. हमारे डर्मेटोलॉजिस्ट को आपका केस रिव्यू करने और आपके लिए एक पर्सनलाइज़्ड ट्रीटमेंट प्लान तैयार करने में मदद करेगा

4. आपकी दवाओं और ट्रीटमेंट्स के बारे में मार्गदर्शन देगा

5. 24/7 किसी भी स्किन से जुड़ी क्वेरी में तुरंत सहायता करेगा

अगर आपको लॉगिन एरर, पेमेंट से जुड़ी समस्या, फोटो अपलोड करने में दिक्कत, SkinMate के साथ चैट करने में परेशानी, या व्हाट्सएप चैट के दौरान सही जानकारी न मिल रही हो और आप कन्फ्यूज़ हों, तो तुरंत हमारी सपोर्ट टीम को +91 92 58 700 600 पर कॉल करें।

साथ ही, यदि आपने दवाइयाँ खरीदी हैं और ट्रैकिंग आईडी, पार्सल कब तक पहुँचेगा, अपनी दवा कहाँ तक पहुँची है यह जानने, या दवा की खरीद व प्राप्ति से जुड़ी किसी भी अन्य समस्या का समाधान चाहिए, तो इसके लिए भी आप हमारी सपोर्ट टीम से तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

हाँ, दाद पूरी तरह से ठीक हो सकता है अगर सही एंटिफंगल उपचार किया जाए। क्लोट्रिमाज़ोल या टर्बिनाफ़ीन जैसी एंटिफंगल क्रीम और इट्राकोनाज़ोल या फ़्लुकोनाज़ोल जैसी टैबलेट्स फंगल संक्रमण को खत्म करने में असरदार होती हैं। शुरुआती पहचान और पूरा उपचार कोर्स पूरा करना दाद के दोबारा होने से बचाने के लिए ज़रूरी है।

दाद को जड़ से खत्म करने के लिए त्वचा विशेषज्ञ द्वारा बताई गई एंटिफंगल दवा का नियमित उपयोग करें और अच्छी स्वच्छता बनाए रखें। संक्रमित कपड़े और तौलिए अलग धोएं, खुजली से बचें और प्रभावित क्षेत्र को सूखा रखें। बार-बार होने वाले या जिद्दी मामलों में लंबे समय तक टैबलेट का कोर्स लेना पड़ सकता है। डॉक्टर से फॉलो-अप ज़रूर करें ताकि संक्रमण पूरी तरह खत्म हो जाए।

दाद अपने आप बहुत कम ठीक होता है। अगर इलाज नहीं किया जाए तो यह शरीर के अन्य हिस्सों में फैल सकता है या दूसरों को संक्रमित कर सकता है। केवल घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें — डॉक्टर द्वारा सुझाई गई एंटिफंगल क्रीम या दवा का उपयोग करें ताकि संक्रमण जल्दी और सुरक्षित रूप से ठीक हो सके।

दाद का सबसे असरदार इलाज है एंटिफंगल क्रीम दिन में दो बार लगाना और प्रभावित जगह को साफ व सूखा रखना। गंभीर या बड़े संक्रमण में त्वचा विशेषज्ञ ओरल एंटिफंगल टैबलेट्स की सलाह देते हैं। स्टेरॉयड क्रीम का उपयोग न करें, क्योंकि इससे संक्रमण बढ़ सकता है और इलाज में देरी हो सकती है।

जल्दी ठीक होने के लिए लक्षण दिखते ही इलाज शुरू करें। प्रभावित जगह को साफ रखें, नियमित रूप से एंटिफंगल क्रीम लगाएं और अगर डॉक्टर ने दवा दी है तो उसे पूरा कोर्स लें। नियमितता बहुत ज़रूरी है - दवा छोड़ने या डोज़ मिस करने से दाद दोबारा हो सकता है। ज़्यादातर मामलों में 7–14 दिनों में सुधार दिखने लगता है।

हल्के मामलों में ओवर-द-काउंटर एंटिफंगल क्रीम, अच्छी सफाई और प्रभावित जगह को सूखा रखकर सुधार पाया जा सकता है। लेकिन अगर दाद बार-बार हो रहा है या फैल रहा है, तो ऑनलाइन त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है ताकि सही निदान और दवा योजना बनाई जा सके।

दाद को पूरी तरह ठीक करने के लिए सही एंटीफंगल उपचार का पूरा कोर्स करना, प्रभावित त्वचा को साफ और सूखा रखना तथा दोबारा संक्रमण के कारणों को नियंत्रित करना जरूरी है। दवा का चुनाव संक्रमण की जगह, गंभीरता और अवधि पर निर्भर करता है। स्टेरॉयड-मिश्रित क्रीम या अधूरा इलाज दाद को दोबारा होने या फैलने का कारण बन सकता है।